शैक्षिक भ्रमण एवं जन-जागरूकता
18 मार्च 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हमारे बसंतपुर (बलिया) स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को कचरे को गीले और सूखे में अलग करने का महत्व, छँटाई मशीन (कन्वेयर) से कचरे की प्रसंस्करण प्रक्रिया और स्वच्छता में हर नागरिक की भूमिका समझाई गई। भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागियों को मास्क भी बाँटे गए। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी में स्वच्छता के संस्कार डालने का प्रयास हैं।