Building Infrastructure • Managing Waste • Serving Cities
पहले सर्वेक्षण से लेकर लंबे समय तक रखरखाव तक, AFC समूह उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों और सरकारी विभागों के लिए नगरीय अवसंरचना तैयार करता है। हर कार्य स्वीकृत आगणन, सरकारी मानकों और अनुबंध की शर्तों के अनुसार किया जाता है।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए RCC नाले, वर्षा-जल नाले और नाला निर्माण — स्वीकृत गहराई, चौड़ाई और ढाल के अनुसार।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना जैसी योजनाओं के अंतर्गत CC सड़क, साइड नाली और LED स्ट्रीट लाइट।
नगरीय पेयजल योजनाओं के लिए ट्यूबवेल बोरिंग, DI / HDPE पाइपलाइन और पंप हाउस।
PCCD, उ.प्र. जल निगम और स्थानीय निकायों के लिए स्कूल भवन, बस स्टेशन और सार्वजनिक भवन।
SWM नियम 2016 के अंतर्गत नगरीय कचरा प्रसंस्करण प्लांट: छँटाई, खाद निर्माण और पुनर्चक्रण सामग्री की प्राप्ति।
सरकारी विभागों के लिए CCTV प्रणालियों की आपूर्ति, स्थापना और 5 वर्ष का व्यापक रखरखाव (CAMC)।