Building Infrastructure • Managing Waste • Serving Cities
AFC समूह के कार्यों, परियोजनाओं और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांटों से जुड़ी ताज़ा जानकारी तथा समाचार-पत्रों में प्रकाशित ख़बरें।
नगर पंचायत रेवती के 10 TPD प्लांट पर कचरे की प्राप्ति, छँटाई, MRF प्रसंस्करण और बेलिंग का काम रोज़ाना जारी है। अक्टूबर–नवंबर 2026 की GPS वाली दैनिक फ़ोटो गैलरी पेज पर देखें।
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड), बलिया के अनुबंध के अंतर्गत AFC इंडिया शहर के 10 प्रमुख चौराहों — टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह, चित्तू पांडेय, कदम, मिड्ढा, NCC तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, शहीद पार्क, जगदीशपुर एवं रेलवे स्टेशन — पर AI आधारित CCTV कैमरे (ANPR नंबर प्लेट पहचान, रेड-लाइट उल्लंघन व हेलमेट पहचान सहित), आउटडोर LED डिस्प्ले, IP आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ट्रैफ़िक ब्लिंकर, सोलर रोड स्टड और भूमिगत ऑप्टिकल फ़ाइबर केबल का काम कर रही है; साथ ही सभी चौराहों की निगरानी के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। लगभग ₹5 करोड़ की इस परियोजना का उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुधारना, दुर्घटनाएँ रोकना और शहर की सुरक्षा बढ़ाना है।
स्रोत: अमर उजाला, 08.03.2026 | अमर उजाला, 27.03.2026 | परख ख़बर, 12.04.2026 | अमर उजाला, 24.03.2025
नगर पालिका परिषद बलिया क्षेत्र में कठहल नाला के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत खुदाई, RCC रिटेनिंग वॉल, प्रीकास्ट फ़ेंसिंग पोस्ट और फ़िनिशिंग का काम चल रहा है।
रतसर कलाँ में काली माता मंदिर परिसर सहित इंटरलॉकिंग पेवर, नए भवन ब्लॉक और फ़िनिशिंग के कार्य कराए गए।
राज्य सेक्टर "सीवरेज एवं जल निकासी" योजना (शासनादेश दिनांक 20.08.2026) के अंतर्गत RCC नाला निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत CC सड़क, नाली व LED लाइट, तथा पेयजल व्यवस्था (ट्यूबवेल, पाइपलाइन, पंप हाउस) के कार्य कराए जा रहे हैं।
05 अगस्त 2026 को अधिकारियों ने श्री राम जानकी मंदिर, बलिया में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद बसंतपुर MRF प्लांट परिसर में जमा लगभग 300 टन कूड़े को JCB से हटाने का काम शुरू हुआ। प्लांट प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि सफ़ाई के बाद प्लांट को फिर से पूरी क्षमता से चलाया जाएगा; जिलाधिकारी ने 10 दिन में डंपिंग के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 03 जुलाई 2026 के स्थलीय निरीक्षण की GPS वाली फ़ोटो गैलरी पेज पर देखें।
स्रोत: अमर उजाला, 05.07.2026
कठहल नाले के अंदर समतलीकरण और खुदाई का काम पूरा हुआ; मुख्य राजस्व अधिकारी की टीम ने कार्यों का निरीक्षण किया। परमंदापुर पुल से रामपुर महावल तक लगभग 2 किमी हिस्से में से 1 किमी का काम बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया — रिटेनिंग वॉल, फिर स्टोन पिचिंग, तथा आगे पाथवे, पार्क, सोलर लाइट और मियावाकी वन की योजना।
स्रोत: अमर उजाला, 07.05.2026
गंगा और सुरहाताल को जोड़ने वाले कठहल नाले के सुंदरीकरण का प्रस्ताव AMRUT योजना में स्वीकृत हुआ। पहले चरण में रामपुर महावल से परमंदापुर पुल तक नाले के दोनों ओर कुल लगभग 4 किमी में पाथवे एवं सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है।
स्रोत: अमर उजाला, 14.04.2025
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने AFC द्वारा संचालित बसंतपुर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का भ्रमण किया। AFC प्रतिनिधि पशुपतिनाथ सिंह ने कचरा छँटाई और जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। इस भ्रमण की ख़बर हिन्दुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण और आज में 19.03.2025 को प्रकाशित हुई।
स्रोत: पूर्वांचल24, 18.03.2025 | परख ख़बर
नगर पंचायत रेवती, बलिया के विकसित भारत संकल्प शिविर में हमारे रेवती ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट में कचरे से तैयार जैविक खाद ("AFC INDIA कम्पोस्ट") के पैकेट लाभार्थियों को वितरित किए गए। फ़ोटो गैलरी पेज पर देखें।
बसंतपुर (बलिया) प्लांट का प्राधिकार और रेवती प्लांट की संचालन सहमति उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से 31.12.2027 तक वैध है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बसंतपुर में AFC इंडिया द्वारा बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अविनाश सिंह से परियोजना की जानकारी ली। 07 नवंबर 2022 को शुरू हुए 50 TPD (100 TPD तक विस्तार योग्य) प्लांट का 70% से अधिक काम केवल 3 महीने में पूरा होने पर मंत्री ने प्रसन्नता जताई।
स्रोत: बलिया ख़बर, 02.02.2023